फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockout, sloganeering in banks for second day

बैंकों में दूसरे दिन भी तालाबंदी, नारेबाजी

Sun, 02 Feb 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lockout, sloganeering in banks for second day
Lockout, sloganeering in banks for second day - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। राष्ट्रीयकृत बैंकों में वर्किंग डे पांच दिन करने, 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि करने और पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी बैंकों में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने सुबह साढ़े नौ बजे ही प्रवेश द्वार पर हड़ताल का बैनर लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 11,12,13 मार्च को हड़ताल करके प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारियों ने ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, ओबीसी सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। बाबागंज स्थित पीएनबी से कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और कचहरी पहुंचकर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कचहरी में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के संयोजक नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की संख्या घटने और काम का बोझ बढ़ने से वर्किंग डे फाइव डे किया जाए। कर्मचारियों ने पारिवारिक पेंशन में सुधार करने, शाखाओं में भोजनावकाश का समय एक घंटे करने की मांग की है। इस मौके पर केएन यादव, अनीता गौतम, अंकुर श्रीवास्तव, भालचंद्र, अजय कुमार, अमरजीत, रामदेव, रोहित मिश्र, एपी शुक्ला, प्रवीन कुमार, आशीष मिश्र, बीआर यादव, सुनील कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Lockout, sloganeering in banks for second day

Lockout, sloganeering in banks for second day- फोटो : PRATAPGARH

Lockout, sloganeering in banks for second day

Lockout, sloganeering in banks for second day- फोटो : PRATAPGARH

Lockout, sloganeering in banks for second day

Lockout, sloganeering in banks for second day- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed