फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lockdown strips flying in Diwanganj market

दीवानगंज बाजार में उड़ रहीं लॉकडाउन की धज्जियां

Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown strips flying in Diwanganj market
Lockdown strips flying in Diwanganj market - फोटो : PRATAPGARH
दीवानगदीवानगंज पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित बाजार में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुबह से लेकर शाम बाजार में लोगों का जमघट लगा रहता है। सबकुछ देखने के बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए लाकडाउन लगाया गया है। पूरेपांडेय दीवानगंज बाजार में अजीबोगरीब नजारा सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिलता है। बाजार में रविवार व गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। रविवार को हजारों की संख्या में एकत्र लोग खरीदारी करते रहे। सब्जी खरीदने के लिए मारामारी होती रहती है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह रही कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बाजार लगाया गया था। खुद पुलिस भी लाकडाउन के उल्लंघन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियों को देखने के बाद भी खामोश नजर आई। प्रतिबंधित दुकानें भी खुली रहीं। ऐसे में यह सवाल पैदा होता है कि अगर सड़क के किनारे लगी बाजार से यह संक्रमण फैलेगा तो इलाके के अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानगंज बाजार में जिला प्रशासन का आदेश कोई मायने नहीं रखता। शायद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी। तभी तो उनकी मौजूदगी में बाइक से दो व तीन लोग खरीदारी करने पहुंचते दिखे। जबकि जिले में अभी तक 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed