{"_id":"6692dc79cd112a01c20b6744","slug":"lineman-dies-due-to-electric-shock-commotion-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-120647-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, हंगामा
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र से शनिवार की सुबह शटडाउन लेकर एचटी लाइन की खराबी दूर करते समय करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के सामने शव रखकर जाम लगाकर हंगामा काटा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ लालगंज के समझाने पर लोग शांत हुए।
लालगंज कोतवाली के कटरा बलीपुर निवासी 55 वर्षीय शंकरलाल वर्मा स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर बीस वर्षों से संविदा लाइनमैन के रूप में काम करते थे। शनिवार की सुबह वह लालगंज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के समीप एचटी लाइन पर खराबी दूर करने पोल पर चढ़े। अचानक आपूर्ति चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलसने के साथ नीचे गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें ट्राॅमा सेंटर लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन संग ग्रामीण भागकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अवर अभियंता समेत विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग स्ट्रेचर रखा शव लेकर पावर हाउस के सामने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे लेकिन उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। मौके पर पहुंचे सीओ रामसूरत सोनकर ने हाईवे से शव हटवाकर आवागमन बहाल कराया। ग्रामीण ट्रामा सेंटर पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा व सांगीपुर के विद्युत एसडीओ एसपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मृतक लाइनमैन के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। परिजनों की उचित मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज