{"_id":"5bae79ce867a55013a6c5799","slug":"lighting-will-be-at-the-time-of-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा लाइटिंग का दायरा, दुधिया रोशनी से जगमग होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा लाइटिंग का दायरा, दुधिया रोशनी से जगमग होगा शहर
pratapgarh
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। इस बार भरत मिलाप के दौरान शहर में लाइटिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। भरत मिलाप को ऐतिहासिक बनाने के लिए परंपरागत स्थान से करीब दो से तीन किमी तक लाइटिंग और बढ़ाई जाएगी। एलईडी व सतरंगी झालरों की रोशनी से शहर जगमग होगा। वैसे तो दशहरा व भरत मिलाप के ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरूआत 10 अक्तूबर से हो जाएगी। मगर पूरे कार्यक्रम का सबसे अहम एवं ऐतिहासिक दृश्य 21 व 22 अक्तूबर को भरत मिलाप की मार्मिक झांकी मंचन के दौरान होता है। 21 अक्तूबर को शहर आकर्षक रोशनी से जगमग हो उठता है। बीते कई सालों से भरत मिलाप में लाइटिंग में कमी देखने को मिल रही थी। भरत मिलाप के दौरान शहर के प्रमुख घंटाघर से बाबागंज, जेल रोड व सदर बाजार, कचहरी रोड की ओर बहुत कम दूरी तक ही लाइटिंग हो पाती थी।
इस बार भरत मिलाप के दौरान शहर में लाइटिंग का दायरा बढ़ेगा। श्रीरामलीला समिति द्वारा लाइटिंग का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष श्यामशंकर सिंह, मंत्री विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, श्री किशोर अग्रवाल, श्यामलाल खंडेलवाल ने बताया कि इस बार लाइटिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। घंटाघर से भगवाचुंगी, राजापाल टंकी, सदर चौराहा से आगे पुल तक, जेल रोड तक लाइटिंग की जाएगी। इसके लिए एलईडी झालर, सतरंगी झालर, एलईडी टयूबलाइट सहित अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित उपकरण आएंगे।