फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Life imprisonment to the person guilty of murdering a policeman

Pratapgarh News: सिपाही की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to the person guilty of murdering a policeman
एडीजे और विशेष न्यायाधीश एफटीसी अजय कुमार ने शुक्रवार को सिपाही की हत्या के दोषी थाना रानीगंज के बुढौरा कुंभापुर निवासी इरशाद अली को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी अरुण कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

वादी मुकदमा आरक्षी राजन प्रसाद ने बताया कि 18 अप्रैल 2017 को सुबह 10 बजे वह सिपाही राजकुमार सिंह के साथ इरशाद अली के घर गांव बुढ़ौरा कुंभापुर में डोजियर भरने गए थे। इरशाद की मां से बात कर दोनों लोग वापस आ रहे थे तभी इरशाद बाउंड्रीवाल लांघकर वहां पहुंचा और पिस्टल से हवाई फायर करते हुए कहा कि आज सभी फसाद की जड़ को खत्म कर देंगे। सिपाही राजकुमार सिंह बाइक स्टार्ट करने लगे तभी इरशाद ने बाइक पर दूसरा फायर किया। जमीन पर तीसरा फायर करने के बाद उसने सिपाही राजकुमार सिंह के सीने के नीचे चौथा फायर झोंक दिया। जिससे वह घायल हो गए। इरशाद ने उनपर पर भी फायर किया लेकिन वह बच गए। घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। हल्ला होने पर इरशाद बाइक लेकर भाग गया। मौके पर पहुुंचे पुलिसकर्मी वाहन से घायल सिपाही राजकुमार सिंह को अस्पताल ले गए। रास्ते में 108 एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोषी इरशाद अली को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed