फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lekhpal accused of recovering Rs 22-22 lakh in teacher recruitment absconding

शिक्षक भर्ती में 22-22 लाख रुपये वसूलने का आरोपी लेखपाल फरार 

Mon, 08 Jun 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of recovering Rs 22-22 lakh in teacher recruitment absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 22-22 लाख रुपये वसूलने वाला लेखपाल सप्ताह भर से फरार है। प्रयागराज के साथ जिले की पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। प्रयागराज पुलिस ने उसकी तलाश में अंतू इलाके में डेरा डाल दिया है। रविवार की रात उसके घर में घुसकर गहन तलाशी लेने के साथ ही कुछ अभिलेख पुलिस उठा ले गई। 
विज्ञापन


69 हजार शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों से 22-22 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वालों में अंतू इलाके के आधारपुर गांव का लेखपाल भी है। वर्तमान में उसकी लालगंज तहसील में तैनाती है। सोरांव पुलिस के चार जून के खुलासे के बाद पांच और सात जून को आधारपुर और बझान गांव में उसकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन भनक पहले लगने पर वह पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन


लालगंज में तैनाती पाने वाला लेखपाल पहले भी अपने को शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े के सरगना केएल पटेल का रिश्तेदार बताता था। अंतू स्थित आधारपुर गांव में पुलिस की दबिश पडने के बाद लेखपाल तहसील से बगैर किसी सूचना के फरार है। तहसील के अफसर भी उसे ढूंढ रहे हैं, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। लालगंज तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल बगैर सूचना के छह दिन से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका मोबाइल स्विच आफ है। उधर, सोरांव की पुलिस अंतू थाने में लेखपाल और एक अन्य आरोपी को दबोचने के लिए डेरा डाले हुए है। सोरांव थाना प्रभारी रामचरण वर्मा ने बताया कि आरोपी किसी भी दशा में नहीं बच पाएंगे। उन्हें पकडने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सोरांव पुलिस ने अंतू पुलिस के सहयोग से छापेमारी की थी, लेखपाल की खोजबीन हो रही है। 

लेखपाल और वीडीओ भर्ती में भी कर चुका है खेल

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में लेखपाल का नाम भले ही पहली बार सामने आया हो, लेकिन वह इससे पहले वीडीओ और लेखपाल भर्ती में भी फर्जीवाड़ा करने में शामिल था। पांच साल पहले लेखपाल भी झोलाछाप डाक्टर था, मगर रिश्तेदार के खेल में शामिल होते ही करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed