फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Large debtor's line to add money

Pratapgarh News: पैसे लेकर जोड़ दी बड़े बकायेदार की लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Large debtor's line to add money
पैसे की लालच में बड़े बकायेदार की केबल जोड़ना तीन लाइनमैन को महंगा पड़ गया। अवर अभियंता ने लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीओ से की है। अवर अभियंता की शिकायत के बाद लाइनमैन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शहर के मीराभवन निवासी माधुरी सिंह का आठ लाख रुपये बिजली का बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान केबल काट दी गई थी। भुगतान करने के लिए उपभोक्ता को नोटिस भी जारी की गई। बावजूद इसके दहिलामऊ उपकेद्र पर कार्यरत संविदा लाइनमैन बृजेश पटेल, जितेंद्र कुमार और सतीश पाठक ने पैसे की लालच में मंगलवार को केबल जोड़ दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर अवर अभियंता ने जांच कराया। जांच में केबल जुड़ी हुई मिली। लाइनमैन को फटकार लगाते हुए अवर अभियंता ने एसडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि बड़े बकायेदार का केबल जोड़कर प्रबंध निदेशक के आदेश की धज्जियां लाइनमैन ने उड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक का सख्त आदेश है कि बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटकर बिल की वसूली की जाए। बिना किसी सूचना के केबल जोड़ना गलत है। लाइनमैन को हटाए जाने के लिए पत्र लिखा है।

लाइनमैन ने बिना किसी सूचना के केबल जोड़ने का कार्य किया है। जांच कर तीनों लाइनमैन को हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली विभाग की प्राथमिकता है।
- रामाश्रय प्रसाद चौरसिया, अधिशाषी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed