{"_id":"659713a00feb703af30ff369","slug":"land-worth-crores-freed-from-encroachment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-10269-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करोड़ों की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करोड़ों की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Fri, 05 Jan 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
रंजीतपुर चिलबिला सोनावा के समीप सरकारी भूमि पर कब्जे को खाली कराते एसडीएम सदर। संवाद
नगर पालिका के चिलबिला मोहल्ले में करोड़ों की सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर गरजा। करीब तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान 10 बिस्वा से अधिक जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। कार्रवाई के दौरान मोहल्ले के लोग सकते में रहे।
चिलबिला-सोनावां सीमा पर नगर पालिका की 10 बिस्वा से अधिक जमीन है। जो प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग से लगी है। करोड़ों की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर उदयभान सिंह, नगर पालिका ईओ राम अचल कुरील लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे।
राजस्वकर्मियों की पैमाइश के बाद अवैध कब्जे को मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनसे कागज मांगे गए, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
एसडीएम ने करीब 10 बिस्वा से अधिक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई। नगर पालिका प्रशासन कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बता रहा है। एसडीएम सदर उदयभान सिंह ने कहा कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाया जाता रहेगा।