फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lalganj Tehsil... Sand comes in the hand pump water

Pratapgarh News: लालगंज तहसील... हैंडपंप के पानी में आता है बालू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lalganj Tehsil... Sand comes in the hand pump water
लालगंज तहसील परिसर में ​स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद
तहसील परिसर में गर्मी के बीच पेयजल की समस्या बढ़ गई है। यहां प्रतिदिन 200 अधिवक्ताओं के साथ ही करीब एक हजार वादकारियों का आवागमन होता है। यहां हैंडपंप लगे हैं। एक से बालू वाला पानी निकलता है। जबकि दूसरा पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में वाटर कूलर को बदला गया है लेकिन वह पानी ठंडा नहीं कर पा रहा। बढ़ती गर्मी में तहसील परिसर में पानी की किल्लत है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन



वर्जनतहसील परिसर में लगे वाटर कूलर का पानी गर्म आता है। हैंडपंप से बालू युक्त पानी आ रहा है। एक हैंडपंप जर्जर हो चुका है। अधिवक्ता व वादकारी को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। कई बार अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - आशीष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष, संयुक्त अधिवक्ता संघ
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील परिसर में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है। मजबूरी में हमें बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। गर्मी में अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। - सिंटू मिश्र, अधिवक्ता, लालगंज।

हम लोग दूरदराज के गांवों से अपने मामलों की सुनवाई के लिए तहसील आते हैं लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब हैं और वाटर कूलर से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में खरीदकर पानी पीना पड़ता है। - शिव पूजन सिंह, वादकारी, पूरे शुक्लन
..................

वर्जन--
तहसील परिसर में पेयजल की समस्या की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को तत्काल हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाटर कूलर की क्षमता बढ़ाने या अतिरिक्त व्यवस्था कराने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

शैलेंद्र वर्मा, एसडीएम लालगंज

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

लालगंज तहसील परिसर में स्थित वाटर कूलर पर्याप्त पानी नहीं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed