फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lakhs stolen from medical store near police post

पुलिस चौकी के करीब मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी

Wed, 16 Dec 2020 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from medical store near police post
नगर कोतवाली के चौक में मेडिकल स्टोर का चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर। - फोटो : PRATAPGARH
शहर के मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर भीतर घुसे चोर काउंटर में रखे पौने चार लाख रुपये समेटकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए चोरों की शिनाख्त करने में लगी है।
विज्ञापन

शहर के चौक घंटाघर निवासी रमेश केसरवानी ने घर के बाहरी हिस्से में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर वह ऊपर सोने चला गया।
रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखे पौने चार लाख रुपये समेट लिए। रमेश को भनक तक नहीं लगी। बुधवार की सुबह रमेश सोकर उठा तो दंग रह गया।
विज्ञापन

काउंटर टूटा पड़ा था और रुपये गायब थे। चोरों ने मेडिकल स्टोर के सामान को हाथ नहीं लगाया था। इस बीच वहां व्यापारियों का जमघट लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में पुलिस लाइन से फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुुंचकर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की। चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज विवेक पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।

नगर कोतवाली के चौक में रात मेडिकल स्टोर के समीप सीसीटीवी कैमरे में आयी संदिग्धों की तस्वीर।

नगर कोतवाली के चौक में रात मेडिकल स्टोर के समीप सीसीटीवी कैमरे में आयी संदिग्धों की तस्वीर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed