फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Laborer dies due to drowning while bathing in Sai river

Pratapgarh News: सई नदी में नहाते समय डूबने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to drowning while bathing in Sai river
सई नदी में नहाते समय गहरे पानी में समाए मजदूर का शव दूसरे दिन उतराया मिला। खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के गड़ईचकदेइया के सराय कल्याणदेव निवासी 48 वर्षीय राधेश्याम वर्मा मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता था। उसने शादी नहीं की थी। बहन ससुराल तो भाई परदेश में रहता है। शनिवार दोपहर वह नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में समा गया। जानकारी के बाद परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन पता नहीं चला। मेडिकल चौकी के पुलिसकर्मी भी नदी के किनारे उसकी बराछा तक खोजबीन करते रहे। यहां तक कि प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक खोजबीन के बाद रविवार की सुबह भी बेल्हा देवी घाट तक तलाश करती रही लेकिन पता नहीं चला। रविवार दोपहर उसका शव नगर कोतवाली के महुआर गांव में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जेल चौकी प्रभारी वरुण सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान शव की शिनाख्त राधेश्याम के रूप में हुई। रोते बिलखते पहुंची बहन गुड्डी ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed