फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kunda police's Bolero colided with tree, four policemen injured

चोरों का पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल

Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
kunda police's Bolero colided with tree, four policemen injured
कुंडा। कुंडा कोतवाली के कबरियागंज मोहल्ला से एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर लेकर चोर प्रयागराज के लालगोपालगंज की ओर भाग रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उधर, चोरों को पकड़ने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कबरियागंज मोहल्ला निवासी पप्पू केसरवानी का ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। शुक्रवार रात वहां पहुंचे चोरों ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और लेकर चलते बने। जानकारी होने पर पप्पू ने पुलिस से शिकायत की। इस पर कोतवाली पुलिस ने बोलेरो से चोरों का पीछा किया। पुलिस से बचने के चक्कर में चोरों का ट्रैक्टर कबरियागंज नहरिया में पलट गया। ट्रैक्टर छोड़कर बदमाश प्रयागराज की तरफ भागे। इस दौरान चोरों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी लालगोपालगंज टोल टैक्स से एक किलोमीटर पहले कानपुर-बनारस हाईवे से जुड़े संपर्क मार्ग पर कमालापुर गांव के पास नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी लखनलाल, आरक्षी राम लखन यादव, होमगार्ड नंद लाल यादव, तथा प्राइवेट चालक विजय पटेल घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed