{"_id":"67798665d0efded87a0d9678","slug":"kohre-speeds-thami-railway-prl-passengers-returned-from-junction-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-131580-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोहरे ने थामी रेलवे की रफ्तार, जंक्शन से लौटाई गई पीआरएल पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोहरे ने थामी रेलवे की रफ्तार, जंक्शन से लौटाई गई पीआरएल पैसेंजर
विज्ञापन
कोहरे का असर शनिवार को ट्रेनों पर देखने को मिला। जनता, मेमू, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जहां निरस्त रहीं, वहीं 11 ट्रेनें समय की पटरी से उतर चुकी हैं। ट्रेनों के लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
शनिवार सुबह घने कोहरा के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जनता एक्सप्रेस, मेमू पैसेंजर अप और डाउन के साथ दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ और एकात्मा एक्सप्रेस जहां निरस्त रहीं वहीं ढाई घंटे की देरी से पीआरएल पैसेंजर ट्रेन जंक्शन पर पहुंची। रेलवे कंट्रोल के आदेश पर स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने ट्रेन को वापस लखनऊ लौटा दिए। प्रयागघाट तक ट्रेन नहीं गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज संगम एक घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे, मां बेल्हादेवी सुपरफास्ट एक, हावड़ा अमृतसर पंजाबेल साढ़े तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार टर्मिनल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। डीआरएम के सूचनाधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं। पीआरएल और मेमू पैसेंजर नियमित प्रयागघाट तक जाएंगी। मनवर संगम एक्सप्रेस के साथ तुलसी और साकेत एक्सप्रेस का संचालन आज से अयोध्या से किया जाएगा।