फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kidnapping of high school student in broad daylight, reached home by herself late evening

दिनदहाड़े हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण, देर शाम खुद ही पहुंची घर

Fri, 10 Jan 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of high school student in broad daylight, reached home by herself late evening
नगर कोतवाली के दहिलामऊ चांदमारी के निकट छात्रा के अपहरण के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
शहर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े कालेज से घर लौट रही छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब छात्रा ने आरोपियों के ही फोन से मां को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के परिजनों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। देर शाम नाटकीय ढंग से छात्रा घर पहुंच गई। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के दहिलामऊ चांदमारी निवासी कृष्ण कुमार रावत की 15 वर्षीय पुत्री हनी रावत साकेत इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार को वह विद्यालय गई थी। दोपहर ढाई बजे विद्यालय में छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकल पड़ी। दहिलामऊ-गड़वारा मार्ग पर चांदमारी के पास कार सवार लोगों ने उसे अगवा कर लिया। कार को लेकर दहिलामऊ की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन

हनी की मां ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से उसने दो बार घर पर फोन किया। दोनों बार उसने सिर्फ इतना कहा कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। सभी शराब के नशे में धुत हैं। खबर मिलते ही परिजन परेशान हो गए। हनी के पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ने फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। छात्रा के अपहरण की खबर सुनते ही भारी संख्या में फोर्स उसके घर पहुंच गई। उसके साथ विद्यालय जाने वाली छात्राओं से पूछताछ शुरू कर दी। दिनभर पुलिस उसकी तलाश में भटकती रही। देर शाम नाटकीय ढंग से छात्रा घर लौट आई।
काली कलर की थी कार, एमपी की लगी थी नंबर प्लेट
छात्रा हनी का अपहरण करने वालों की कार काली कलर की थी। उस पर मध्यप्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी। चांदमारी की तरफ बच्चों केे छोड़ने गए एक स्कूल बस के चालक ने बताया कि लौटते समय उसे कार दिखाई पड़ी थी।
सात मिनट में दो बार आया फोन, पुलिस भी हैरान
हनी ने अपहरण करने वालों के मोबाइल से ही दो बार घर पर फोन किया। पहला फोन उसने अपनी मां के पास तो दूसरी बार बड़ी मां को फोन किया। छात्रा के अपहरण की खबर पर पुलिस उसके घर पहुंच गई।

महिला थाने में होती रही पूछताछ
जिस छात्रा का घर के पास से अपहरण हुआ वह चार घंटे बाद खुद घर लौट आई। वहां कहा थी, कैसे घर पहुंची, अपहरण करने वाले कौन थे, इस बारे में न तो परिवार के लोग कुछ बताने को तैयार हैं न ही पुलिस। नगर कोतवाल ने बताया कि छात्रा को महिला थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सीटी ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed