फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Kharadiya dies due to uncontrolled car collision, three brothers injured

Pratapgarh News: बेकाबू कर की टक्कर से खरादिया की मौत, तीन सगे भाई घायल

Thu, 09 Nov 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kharadiya dies due to uncontrolled car collision, three brothers injured
अचलपुर में जेल रोड पर नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात करीब पौने नौ बजे बेकाबू कार की टक्कर से दो बाइक सवार चार सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। वह खराद का काम करता था। सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे बाद परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

दिलीपपुर के बसीरपुर निवासी संदीप विश्वकर्मा (50) अपने तीन भाइयों के साथ शहर के पड़ाव वार्ड के पास खराद का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर चारों भाई दो मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। अचलपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रही बेकाबू कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी फिर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार संदीप विश्वकर्मा उसके भाई प्रदीप, मुन्ना और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना और प्रदीप की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया। घटना के बाद कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed