{"_id":"5cec33d8bdec220774414c79","slug":"karachi-suit-become-centre-of-attraction-for-womens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दानशीं महिलाओं की पसंद बना कराची सूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दानशीं महिलाओं की पसंद बना कराची सूट
Tue, 28 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
eid market
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहे रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो गया है। ईद का दिन करीब आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़े, जूते-चप्पल और सेवइयों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुट रही है। मुकद्दस रमजान में रोजा, नमाज की पाबंदी करने वाले लोग तरावीह की नमाज अदा करने के बाद खुदा की बारगाह में दुआएं मांग रहे हैं।
रोजा, नमाज व कुरान ए पाक की तिलावत के बीच समय निकाल कर लोग ईद की खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा कराची सूट पसंद आ रहा है।
श्रीराम तिराहा के करीब कपड़े के कारोबारी आरिफ ने बताया कि कराची सूट में हाथ से कढ़ाई की जाती है। इसकी कीमत 15 सौ से लेकर तीन हजार तक है। इसके अलावा शिफान सूट और बैक नेक वर्क का सूट भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसकी कीमत एक हजार से लेकर दो हजार तक के बीच है। ग्लेस काटन एंब्रायडरी का सूट भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
इसकी कीमत 14 सौ से लेकर तीन हजार के बीच है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अनारकली सूट का क्रेज बरकरार है। अनारकली सूट हर तबके के लोगों के उपलब्ध है। इसकी कीमत 695 रुपये से लेकर 2295 रुपये तक है। शहर में खरीदारी करने आई पूर्वी सहोदरपुर की शबाना और महरोज ने बताया कि एक माह तक खुदा के हुक्म पर रोजा रखने के बाद इनाम पाने के दिन तो हर किसी को खुशी होती ही है।
इसीलिए नए कपड़ों में यह खुशी बच्चों और खुद की दोगुनी हो जाती है। कपड़ा व्यवसायी कुलदीप सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में लेनिन के कपड़े युवाओं को पसंद आ रहा है। यह कपड़ा छह सौ रुपये मीटर से शुरू होकर 1845 रुपये मीटर तक की कीमत का बिक रहा है। इसकी कीमत 695 रुपये से लेकर 2295 रुपये तक है।
बच्चों के लिए खास डिजाइन के बाबा सूट बिक रहे हैं। फैंसी कुर्ता पायजामा व शेरवानी भी ईद पर हाथों हाथ खरीदा जा रहा है। रोजेदार आजम खां ने बताया कि लेनिन के कपड़े से पैंट शर्ट, कुर्ता पायजामे के साथ ही पठानी सूट भी बन रहा है। सुहैल भाई ने बताया कि युवाओं में ब्रांडेड कपड़ों की ओर भी काफी रुझान देखने को मिल रहा है।
आम से लेकर खास के लिए हैं बाजार में सेवइयां
इन दिनों वाराणसी और इलाहाबादी सेवई बाजार में धूम मचाए हुए हैं। दुकानदार साजिद भाई ने बताया कि इलाहाबादी और वाराणसी किमामी सेवई 75 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रही है। डिब्बे वाली सेवई 80 रुपये किलो बिक रही है। सूतफेनी भी 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। इसके अलावा सादी सेवई 35 से लेकर 40 रुपए के बीच है।
फुटवेयर कारोबार में भी रंगत
ईद पर नए परिधानों के साथ ही लोग जूते चप्पल की खरीदारी करना भी नहीं भूल रहे हैं। चौक बजाज स्थित कारोबारी संजीव आहूजा का कहना है कि लोग ईद पर जूता चप्पल खरीद रहे हैं। ब्रांडेड जूते और चप्पल भी बिक रहे हैं।
रंगीन टोपियां बनीं बच्चों की पसंद
नए परिधानों के साथ सिर पर टोपी लगाकर ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी जाते हैं। फलमंडी गेट पर टोपी की दुकान लगाने वाले मेराज भाई ने बताया कि बच्चों को रंगीन टोपी बहुत पसंद आ रही है। इसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक है।