फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   kanvara yatra

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा कांवडिय़ों का हुजूम

Sun, 28 Jul 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
kanvara yatra
ावन सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए डीजे की धुन पर नाचते झूमते प्रयागराज जाते कांवरिये। - फोटो : PRATAPGARH
फोटो 000
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ा कांवडिय़ों का हुजूम
गूंजा हर-हर बम-बम का उद्घोष, विधि-विधान से हुआ पूजन और अभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा/प्रतापगढ़। सावन के दूसरे शनिवार को पौराणिक शिवालायों में जलाभिषेक के लिए कांवडिय़ों की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर बम-बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। बेलपत्र, भांग, धतूर, मदार आदि अर्पित कर भगवान का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मत्था टेका।
सावन के दूसरे शनिवार को बाबाबेलखरनाथ धाम में सप्ताहिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जलाभिषेक के लिए कांवडिय़ों की टोली भोर से ही जमा हो गई थी। सुबह 4 बजे वैदिक मंत्रों के बीच बाबा बेलखरनाथ का जलाभिषेक व पूजन हुआ। इसके बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। कांवडिय़ों ने हर- हर, बम-बम के जयकारे के बीच बाबा का जलाभिषेक कर मत्था टेका। सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का सहयोग किया। सुबह से लेकर शाम तक कांवडिय़ों एव श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ी रही। इधर एक माह तक ओम नम: शिवाय क ा अखंड जाप भी जारी रहा। इस दौरान सेवा समिति के मदन सिंह, बांके सिंह, सुधाकर सिंह, रमानाथ सिंह, लाल बिहारी ओझा, मोनू तिवारी, नरेंद्र प्रसाद ओझा, विश्वनाथ गिरी, हरीश तिवारी, विनोद सिंह, जेपी, दिलीप कुमार, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। इसी तरह कटरागुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथ धाम में भी शनिवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दर्शन -पूजन के दौरान हर- हर बम- बम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था। घुइसरनाथ धाम, बालुकेश्वरनाथ धाम, हैदेश्वरनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

इनसेट-----------------
फोटो 000
गाजे- बाजे के साथ जलाभिषेक को रवाना हुए कांवड़िए
प्रतापगढ़। डीजे पर नाचते-गाते कांवड़िए सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल भरने के लिए प्रयागराज व श्रृंगवेरपुर रवाना हुए। दिनभर कांवडिय़ों की टोली बोल बम के जयकारे के साथ निकलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ से डीजे के साथ कांवडिय़ों ने शोभायात्रा निकाली। भोले की भक्ति में डूबे कांवडिय़ां अंबेडकर चौराहे से होते हुए ट्रेजरी चौराहा, कचेरी रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह जाम लगता रहा। इधर रेलवे स्टेशन पर भी कांवडिय़ों का जत्था दिखा। भगवाचुंगी चौराहे से भी कांवडिय़ा निकलते रहे। दिनभर हर- हर बम- बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed