{"_id":"659b08345b1017d06b03ea18","slug":"kalash-yatra-started-to-the-tune-of-drums-worshiped-akshat-reached-every-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10432-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली कलश यात्रा,घर-घर पहुंचा पूजित अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली कलश यात्रा,घर-घर पहुंचा पूजित अक्षत
Mon, 08 Jan 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
जिले के कई स्थानों पर रविवार को आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के साथ राम भक्तों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। अभियान के दौरान लोगों को पूजित अक्षत और राम विग्रह पत्र वितरित किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण राममय हो गया।
राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। जिला प्रचार प्रमुख मनीष रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्वी सहोदरपुर में लोगों से संपर्क कर पूजित अक्षत के साथ राम दरबार का चित्र और विग्रह पत्र वितरित किया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोहड़ौर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश दुबे की अगुवाई में लोगों को अयोध्या जाने का आमंत्रण दिया। इधर, फतनपुर क्षेत्र के रामापुर बाजार से सुवंसा बाजार तक अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
डीजे के धुन पर बाइक और कार से आरएसएस के स्वयंसेवक, विहिप कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। पीले वस्त्र में महिला कार्यकर्ताओं ने अक्षत कलश लेकर प्राण प्रतिष्ठा का संदेश दिया। खंड प्रचारक गौरा धर्मेंद्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकाली।
वहीं रानीगंज के कशेरूआ में विहिप और आरएसएस कार्यकताओं ने ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा निकाली। बासी और कशेरूआ गांव में पूजित अक्षत वितरित किया गया। सांगीपुर से शुकुलपुर तक आयोजित अक्षत वितरण कलश यात्रा में अभिषेक सिंह, कपिल शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को पूजित अक्षत वितरित किया।
कुंडा में पूजित अक्षत कलश यात्रा धर्मपुर स्थित शिव मंदिर से आरंभ हुई जो बिहार बाजार होते हुए शकरदहा पहुंचकर पूरी हुई। कलश यात्रा में राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान की झांकियां शामिल रहीं। जिला संयोजक जुगनू ने कलश यात्रा का नेतृत्व किया। विकास खंड आसपुर देवसरा के परहत गांव में राम भक्तों ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण किया । अगुवाई रविसेन सिंह ने की
कोहड़ौर बाजार में हुआ विनोद का स्वागत
मुंबई के वर्ली से अयोध्या जाने के लिए पद यात्रा पर निकले विनोद वर्मा का कोहड़ौर बाजार में स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद तथा विहिप के प्रखंड अध्यक्ष श्रीप्रकाश दूबे ने जलपान कराने के बाद माला फूल पहनाकर उनका स्वागत किया। कुछ देर विश्राम के बाद विनोद अयोध्या धाम जाने के लिए पैदल ही निकले।