फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   justice on time

समय पर मिले न्याय: राम नाईक

Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
justice on time
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शुक्रवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सके। मौसम खराब होने के कारण वह लखनऊ से ही उड़ान नहीं भर सके। यहां सैकड़ों की संख्या में इंतजार कर रहे लोगों को उन्होंने मोबाइल के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले। इसके लिए बार और बेंच को मिलकर प्रयास करना चाहिए। तभी लोगों का भरोसा न्यायापालिका पर बढ़ेगा।


पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक को आना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल न हो सके। मोबाइल से ही राज्यपाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में दुख जताते हुए कहा कि मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सकता। उन्होंने कहा कि जीत व हार का भेदभाव मिटाकर सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। संविधान में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हक के लिए आंदोलन जरूरी है, लेकिन इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि उनके आंदोलन से कितने लोगों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। इसके लिए उनकी अधिवक्ताओं व न्यायापलिका के लोगों से अपेक्षा है कि वे लोगों को न्याय जल्द से जल्द दिलाने के लिए प्रयास करें ताकि पीड़ितों को न्यायपालिका पर भरोसा कायम रहे। कभी-कभी देर से न्याय मिलने पर पीड़ित का भरोसा टूटने लगता है। कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सभी सार्थक प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed