{"_id":"57dc38674f1c1b447fd47f23","slug":"junior-bar-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूबाए चुनावः 81 फीसदी वोटिंग, मतगणना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूबाए चुनावः 81 फीसदी वोटिंग, मतगणना जारी
प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर कचहरी में गहमा-गहमी रही। सुबह आठ बजे प्रारंभ हुए मतदान के अंतिम दौर तक प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहाते रहे। शाम साढे़ चार बजे तक हुए मतदान में 81.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के कुल 2058 में से 1676 ने मतदान में हिस्सा लिया।
इससे पहले चुनाव शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था और गहमा-गहमी के बीच हुआ। पूरा कचहरी परिसर पोस्टर बैनर से पटा हुआ था। सुबह आठ बजे प्रारंभ हुआ मतदान का क्रम ग्यारह बजे से जोर पकड़ने लगा। शहर के अधिवक्ताओं के साथ ही रानीगंज, लालगंज, पट्टी और कुंडा से आने वाले अधिवक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए प्रत्याशियों में अधिक चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष पद के लिए छह और महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरुवार की रात शहर के अधिवक्ताओं के घर प्रचार का दौर चलता रहा। अध्यक्ष और महामंत्री के पदों के प्रत्याशी मतदेय स्थल के बाहर बल्ली के सहारे खड़े होकर एक-एक मत के लिए संघर्ष
करते रहे।
मतदान का समय चार बजे तक ही था, मगर लाइन में लगे मतदाताओं को पर्ची बांटकर साढे़ चार बजे तक मतदान होता रहा। मतदान में कुल 81.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अंतू, कंधई, नगरकोतवाली की फोर्स तैनात की गई थी। हालांकि सुरक्षा बाहर से ही शांति व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे।शुक्रवार को मतदान करने पहुंचने वाले मतदाता अधिवक्ताओं का पैर छूने के लिए प्रत्याशियों में होड़ लगी रही। मतदाताओं को देख प्रत्याशी पैर छूने के साथ ही हैंडबिल थमाने से नहीं चूकते थे। इस वर्ष प्रत्याशियों की संख्या अधिक थी, इसलिए मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचने में काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन
फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं पर पैनी नजर टिकाए हुए थे। नाम किसी का और मतदान कोई और अधिवक्ता न करने पाए। इसके लिए पहले ही चुनाव अधिकारी ने पहचान पत्र लेकर आने को कहा था। शुक्रवार को मतदान में पूरी ताकत झोंकने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं के लिए चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की थी। यह वाहन मतदाताओं को घर से लाने और पहुंचाने में लगी हुई थी।
माहौल भांपकर करते रहे मतदानः पट्टी, लालगंज, रानीगंज और कुंडा से आने वाले अधिवक्ता मतदान से पहले माहौल की जानकारी करते रहे। शहर के अधिवक्ताओं से वह टोह ले रहे थे, कि कौन जीत रहा है, किसको वोट दिया जाय। हालांकि प्रत्याशी शाम तक अपनी जीत का दावा करते रहे।