{"_id":"652eb2cbaae539a2df0c8534","slug":"jewelery-worth-rs-2-lakh-snatched-from-jeweler-by-attacking-with-butt-of-pistol-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-6103-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तमंचे के बट से हमला कर आभूषण व्यापारी से छीने दो लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तमंचे के बट से हमला कर आभूषण व्यापारी से छीने दो लाख के गहने
Tue, 17 Oct 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
घर से दुकान जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषण व्यापारी से दो लाख रुपये के गहने लूट लिए। व्यापारी के विरोध पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। जिससे आसपास के लोग घबरा गए। मौका पाकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी हजारी लाल सोनी आभूषण व्यापारी हैं। उनकी मोहनगंज में दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से दुकान आ रहे थे। डोरपुर गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। उनके सिर पर तमंचा लगाकर दो लाख रुपये के आभूषण के साथ चार हजार नकदी और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हजारी के सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। व्यापारी ने शोर मचाना शुरू किया तो हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। जिससे आस पास के लोग घबरा गए। कोई भी बदमाशों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मौका पाकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोगाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व्यापारी को मेडिकल के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सरेआम व्यापारी से हुई लूट के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं व्यापारियों में नाराजगी भी है।
.............