फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   JD bifurcated over poor construction, got the pillar demolished

घटिया निर्माण पर भड़के जेडी, अपने सामने गिरवाया पिलर

Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
JD bifurcated over poor construction, got the pillar demolished
गौरा ब्लाक के केवराकला में निर्माणाधीन राजकीय विद्यालय का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
राजकीय उच्चीकृत सीनियर हाईस्कूल भवन के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक जेपी पांडेय का पारा उस समय चढ़ गया, जब निर्माण कार्य में पीली ईटें और घटिया मसाले का इस्तेमाल देखा। उन्होंने घटिया सामग्री से निर्मित पिलर को गिरवाकर नए सिरे से बनाने को कहा। आरईएस के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए चेताया है कि अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ख्याल नहीं किया गया तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड शिवगढ़ के केवराकला में उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल का निर्माण किया जा रहा है। शासन ने 69.32 लाख रुपये मंजूर किए हैं। भवन बनाने की जिम्मेदारी आरईएस को सौंपी गई है। भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत होने पर डीआईओएस ने जीजीआईसी बरहदा के प्रिंसिपल विंध्याचल सिंह को मंगलवार को भेजकर वास्तविकता की जांच कराई।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त निदेशक शिक्षा जेपी पांडेय भवन निर्माण की गुणवत्ता देखने पहुंच गए। पीली ईंट और घटिया सामग्री देखकर अवर अभियंता और ठेकेदार को फटकार लगाई। अपनी मौजूदगी में निर्माणाधीन पिलर को तोड़वा कर नए सिरे से बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामेश्वर तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने स्कूल में पठन- पाठन के साथ ही मध्यान भोजन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed