फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jan Aushadhi Kendra closed for a year, patients getting worried

जन औषधि केंद्र सालभर से बंद, परेशान हो रहे मरीज

Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra closed for a year, patients getting worried
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए स्थापित जन औषधि केंद्र सालभर से बंद है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को मजबूरी में बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं। जन औषधि केंद्र बंद करने के लिए शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया है, बल्कि जमानत राशि नहीं जमा करने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। अस्पताल आने वाले मरीज दवाएं खरीदने के लिए लाइन लगाते थे। सस्ती दवाएं मिलने से मरीजों को काफी राहत होती थी। मगर साल भर से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बंद होने से मरीजों को मजबूर होकर महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में एक ही जन औषधि केंद्र था। उसके बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। जमानत राशि नहीं जमा करने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जन औषधि केंद्र बंद करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। डा. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed