फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jam jammed again, FIR registered on school manager

सुबह फिर लगाया जाम, विद्यालय प्रबंधक पर दर्ज हुई एफआईआर

Wed, 11 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jam jammed again, FIR registered on school manager
बाघराय में छात्र की मौत के शोक में बंद दुकानें। - फोटो : PRATAPGARH
सुबह फिर लगाया जाम, विद्यालय प्रबंधक पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

विद्यालय से छात्रों को छोडने घर जा रहे टेंपो में ट्रक की टक्कर से हुई छात्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की रात में एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया। सुबह फिर सात बजे ही बाघराय बाजार के दोनों तरफ जाम लगा दिया गया। तीन घंटे बाद सीओ के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाघराय के पूरे शिवभीख गांव निवासी अंश मिश्रा (10) पुत्र सत्येंद्र मिश्र सोमवार को स्कूल के टेंपो में बैठकर घर लौट रहा था। इस दौरान एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी थी। इससे अंश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शाम को ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह आक्रोशित हो गए और बाजार में जाम लगा दिया। रात में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, सीओ सदर अरविंद वर्मा, नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका मांगपत्र लिया। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने, आवास एवं 2 बीघे जमीन का पट्टा दिलाने व विद्यालय प्रबंधतंत्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रात में करीब साढ़े नौ बजे जाम समाप्त कर दिया गया। सुबह 7 बजे फिर से ग्रामीणों ने बाघराय में लकडिय़ां रखकर जाम लगा दिया गया। इससे सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पीड़ित की हर मदद करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधक पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
इस पर ग्रामीण मान गए और पीड़ित के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। थाने में पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में फिर से चीखपुकार मच गई। शाम को उसका अंतिम संस्कार श्रृगवेरपुर घाट पर किया गया।

शोक मे बंद रहा बाजार व क्षेत्र के विद्यालय
छात्र अंश मिश्र की मौत पर बाघराय में सभी दुकानें शोक में बंद रखी गईं। दुकानदारों ने सुबह से अपनी दुकानें नहीं खोलीं। छात्र की मौत पर आरकेटी विद्यालय भी बंद रहा। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी प्राइवेट विद्यालय बंद रहे।

बाघराय में जाम लगाने वाले लोगों को समझाते सीओ सदर।

बाघराय में जाम लगाने वाले लोगों को समझाते सीओ सदर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed