{"_id":"6ab18c4cc43268b8550ea5e8","slug":"it-is-a-chc-only-in-name-there-are-no-facilities-for-blood-tests-or-x-rays-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-178245-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नाम का सीएचसी, खून की जांच न एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नाम का सीएचसी, खून की जांच न एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
नारायणपुर सीएचसी बस नाम का रह गया है। यहां बीते आठ महीने से यहां खून की जांच नहीं हो रही है। खून जांच मशीन का इंजेक्टर खराब है। टेक्नीशियन न होने की वजह से एक्सरे मशीन भी ठप है। प्रतिदिन करीब दो सौ मरीजों की ओपीडी के बावजूद सुविधाएं नदारद हैं। लीवर, किडनी और हृदय रोग की जांच के लिए मरीजों को पट्टी सीएचसी या निजी पैथोलॉजी का रुख करना पड़ रहा है।
बोले मरीज
डॉक्टर ने लिवर की बीमारी से जुड़ी जांच लिखी थी लेकिन सीएचसी में सुविधा नहीं है। निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ेगी।
- पंकज चतुर्वेदी, इटहरा
..........
पैर में दर्द था। एक्सरे कराने गया तो पता चला मशीन है मगर टेक्नीशियन नहीं है।
आलोक, बसौली
वर्जन--
सीएमओ को पत्राचार किया गया है। लखनऊ से मैकेनिक बुलाए गए हैं। एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह तैनाती होगी। - डॉ. ऋषभ यादव, सीएचसी अधीक्षक

वर्जन
सीएमओ को पत्राचार किया गया है। लखनऊ से मैकेनिक बुलाए गए हैं। एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इसी माह तैनाती होगी। - डॉ. ऋषभ यादव, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन