फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   it became much problematic to reach the office

कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में छूटा पसीना

Tue, 21 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
it became much problematic to reach the office
it became much problematic to reach the office - फोटो : PRATAPGARH
जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में सोमवार से कामकाज प्रारंभ हो गया। शहर में टेंपो, ई-रिक्शा के नहीं चलने से कर्मचारियों को ऑफिस पहुंचने में पसीना छूट गया। शाम को काम खत्म होने के बाद भी वह धूप कम होने का इंतजार करते रहे। कार्यालयों में रोस्टर लागू होने से कर्मचारियों की संख्या गिनी-चुनी रही। आवागमन के लिए वाहन नहीं चलने से औद्योगिक इकाइयों में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सोमवार से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रारंभ हो गया है।
कार्यालयों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के लिए रोस्टर लागू किया गया है, जिसमें तीस प्रतिशत कर्मचारियों को ही पहुंचने को कहा गया है। इधर, शहर में लॉकडाउन के चलते न तो टेंपों और न ही ई-रिक्शा चला। इससे बाइक नहीं चलाने वाले कर्मचारियों को विकास भवन पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि कर्मचारियों ने विभागीय कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अधिकांश विभागों में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर में मजदूरों के नहीं पहुंचने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। फिलहाल, जिस प्रकार तीन मई तक लॉकडाउन के चलते आवागमन के साधन नहीं चलते हैं, तब तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

it became much problematic to reach the office

it became much problematic to reach the office- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed