फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Instead of class one and two, other children are being assessed proficiently.

Pratapgarh News: कक्षा एक और दो की जगह दूसरे बच्चों का हो रहा निपुण आकलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Instead of class one and two, other children are being assessed proficiently.
परिषदीय विद्यालय में शुरू किए निपुण आकलन में शिक्षक मनमानी पर उतारू हैं। कक्षा एक और दो की जगह विद्यालय के दूसरे बच्चों का निपुण आकलन कराया जा रहा है। शिक्षकों के दबाव के कारण डायट के प्रशिक्षुओं को निपुण आकलन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिले के 1966 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण आकलन किए जाने का आदेश शासन ने दिया है। निपुण आकलन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को दी गई है। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक कक्षाओं में एक और दो के बच्चों को नहीं बैठा रहे हैं। उनके स्थान पर चार और पांच के बच्चों को बैठाया जा रहा है ताकि रिपोर्ट खराब तैयार न हो।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं का आरोप है कि विरोध करने पर शिक्षक धमकी तक दे रहे हैं। मजबूरी में नियम के अनुसार बच्चों का निपुण आकलन नहीं हो पा रहा है। दरअसल, शासन परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक व दो के बच्चों की मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान दक्षता की जांच करने के लिए निपुण आकलन करा रहा है। निपुण भारत मिशन के तहत अभियान की शुरूआत की गई है ताकि पढ़ने, लिखने और गणित जैसे विषयों में निपुण बनाने के उद्देश्य से यह मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण आकलन का कार्य बेहतर ढंग से हो रहा है। यदि किसी विद्यालय में जोर जबरदस्ती प्रशिक्षुओं के साथ की जा रही है तो शिकायत मिलने पर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भूपेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed