फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   inspection of jail

दोषियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 24 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
inspection of jail
जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे कारागार मंत्री जय कुमार जैकी।
जिला जेल में बंद गबन के आरोपी बैंक मैनेजर और कुंडा चेयरमैन गुलशन यादव को इलाज के नाम महीनों अस्पताल में भर्ती करने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी जेल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ की खबरें उनके संज्ञान में हैं। वह मामले की जांच करा रहे हैं। तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


जिला जेल के निरीक्षण के दौरान प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि अपराधियों को अपराध करने से कोई नहीं रोक सकता। उन पर शिकंजा कसा जा रहा है, ताकि ऐसे लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बजाय जेल में रहें। कारागार राज्यमंत्री रविवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होेने के लिए कटरामेदनीगंज सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के आवास पर जा रहे थे। अचानक मंत्री  जेल का निरीक्षण करने के लिए जा धमके। क्रासिंग बंद होने के कारण उन्हें थोड़ी देर रुकना भी पड़ा। जेल में करीब एक घंटे तक बंदियों की समस्याओं को जाना। जेल के हालात की जानकारी ली। बंदियों की सुविधाओं के लिए जरूरी निर्देश दिया। जेल में निरीक्षण के बाद बाहर निकले मंत्री ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए सरकार काम कर रही है। अभी तक प्रदेश में सपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों को संरक्षण मिलता था। अब ऐसे लोगों की जगह जेल हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी होने, सिपाही की हत्या, गार्ड की गोली मारकर कैशबाक्स लूटने की घटना का जिक्र होने पर कहा कि अपराधियों को अपराध होने से रोका नहीं जा सकता। बल्कि अपराध के बाद पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर उन्हे जेल पहुंचा रही है, ताकि वे बाहर न रहें और अपराध पर काबू पाया जा सके। जेल के विचाराधीन बंदी गबन के आरोपी बैंक प्रबंधक सुनील चतुर्वेदी और कुंडा के चेयरमैन गुलशन यादव को इलाज के लिए कई माह तक अस्पताल में रखने के सवाल पर कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। वह इसकी उच्चस्तरीय जांच करा रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके ऊपर कार्रवाई होगी। जेल से अपराध की बात साबित होने पर जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा। मानक के अनुरूप जेल में निरुद्ध बंदियों को सुविधाएं मिलें। इसका निर्देश जेल अधीक्षक को दिया गया है। इस मौके पर सदर विधायक संगमलाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed