{"_id":"635c2355523f9e205908a8ed","slug":"innocent-death-due-to-dengue-30-infected-including-soldier-pratapgarh-news-ald344745657","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से मासूम की मौत, सिपाही समेत 30 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से मासूम की मौत, सिपाही समेत 30 संक्रमित
विज्ञापन
डेंगू का डंक जानलेवा हो गया है। बृहस्पतिवार की रात भी डेंगू संक्रमित एक मासूम की मौत हो गई। वहीं बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अस्पतालों में समय से उपचार कराने के बाद भी पीड़ितों की हालत गंभीर बनी है। कुंडा में एक सिपाही समेत 30 लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
लोगों को डेंगू जैसी अन्य मच्छर जनित संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को फॉगिंग मशीन खरीदने के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। बावजूद इसके छिड़काव और फॉगिंग के दावे कागज तक सीमित हैं।
मासूम की मौत से बुखार पीड़ित डेंगू संक्रमण की आशंका से सहमे हैं। स्टेशन रोड हरनामगंज निवासी व्यवसायी शिवकुमार केसरवानी (47) को डेंगू हो गया था। उलखनऊ में 26 अक्तूबर को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह से डेंगू संक्रमित बाघराय के समसपुर दामू निवासी प्रेमा देवी (40)की 20 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। बाघराय के ही अवतारपुर कोलई का पुरवा गांव निवासी सौरभ यादव (20) की भी डेंगू संक्रमण से मौत हो चुकी है। डेंगू से सिपाही समेत इलाके के 30 से अधिक लोग पीड़ित हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है।