फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent child dies after being hit by a pickup

Pratapgarh News: पिकअप की टक्कर से मासूम बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a pickup
कुंडा-गोतनी मार्ग पर रविवार की सुबह पिकअप की टक्कर से सात वर्षीय सत्यम पटेल की मौत हो गई। सीएचसी से बाहर निकले परिजन आक्रोशित होकर करेंटी पुलिस बूथ के पास जाम लगा दिए। पुलिस से जाम हटाने को लेकर तकरार हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन समेत चालक को पकड़ने की खबर पर परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल डीह प्रेम का पुरवा निवासी शंकरलाल पटेल की पत्नी रीता देवी रविवार की सुबह सात वर्षीय बेटे सत्यम पटेल और पांच वर्षीय बेटी अंशिका के साथ कुंडा- गोतनी मार्ग के करीब खेत में धान की पिटाई कर रही थी। सत्यम खेलते हुए सड़क की ओर चला गया। तभी कुंडा से गोतनी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी समय से पुलिस नहीं पहुंची। ग्रामीण घायल बालक को सीएचसी कुंडा लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मां रीता देवी रोते हुए बेसुध हो गई। पुलिस के पहुंचने में विलंब से नाराज परिजन व ग्रामीण शव लेकर सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेंटी मोड़ पर पुलिस बूथ के सामने लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे व नारेबाजी के बीच पुलिस सभी को समझाबुझाकर शांत कराने में कामयाब हुई। मानिकपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां रीता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन के साथ चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed