{"_id":"5dc46ea98ebc3e5aef649da1","slug":"increased-vigilance-over-supreme-court-verdict-on-ayodhya-pratapgarh-news-ald2595788187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम फैसले के पहले सीमाओं पर नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम फैसले के पहले सीमाओं पर नाकेबंदी
विज्ञापन
पट्टी कस्बे में शांति व्यवस्था बनाये रखने को पैदल मार्च करते एसडीएम व पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही जिला प्रशासन ने सर्तकता बढ़ा दी है। सीमाओं पर नाकेबंदी कर संदिग्ध लोगों चेकिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक निरस्त कर दी गई है। जरूरत पड़ी तो पुलिस लाइन को अस्थायी जेल बनाया जाएगा।
गुरुवार को जिले भर की पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था और सौहार्र्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने सतर्कता बरतने के लिए पीस कमेटी की बैठकों का दौर खत्म कर सड़क पर उतरकर लोगों को सुरक्षा का एहसास करा रही है। फैसले की संभावना को देखते हुए जिले की सीमा पर चेकिंग कराई जा रही है।
लगातार पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ कर रही है। शासन के निर्देश पर जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। फैसले के बाद स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की अधिकारियों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठकों का दो दौर पूरा हो चुका है। पुलिस के साथ ही विकास व राजस्व विभाग को भी अपने इलाकों में नजर रखने के लिए कहा गया है। सीमा पर नाकेबंदी के बीच पुलिस दिन रात चक्रमण कर रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को किया अलटर्
तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर भी दवाओं एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया है। चिकित्सक समेत अस्पताल कर्मियों को भी हमेशा ड्यूटी के लिए तैयार रहने का निर्देश प्रशासन ने दिया है।
सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए टीम गठित
शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अयोध्या फैसले के मद्देनजर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए टीम गठित की गई है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक चीजें पोस्ट एवं उसे शेयर व लाइक करने से बचने की सलाह दी गई है। यहां तक अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने से पहले आला अधिकारियों को सूचना देनी होगी।
लेखपाल व सेक्रेटरी को दिया गया क्षेत्र में रहने का निर्देश
अयोध्या मामले पर बहुप्रतीक्षित फैसले को लेकर प्रशासन ने लेखपालों व सेक्रेटरी को गांवों में बने रहने का निर्देश दिया है, ताकि फैसले के बाद किसी भी तरह की समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके।
अयोध्या प्रकरण के संभावित फैसले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अब पूरे जिले में पुलिस फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करेगी। कट्टरपंथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जिले में आने वाले बाहरी लोगों पर नजर है। सीमा पर पुलिस की नाकेबंदी है। अफवाह फैलाने वालों के साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक

नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को शहर में पैदल मार्च करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH