फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the name of making Bureau Chief, Bunty-Babli collected two and a half lakh rupees, case filed

Pratapgarh News: ब्यूरो चीफ बनाने के नाम पर बंटी- बबली बनकर ऐठ लिया ढ़ाई लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
In the name of making Bureau Chief, Bunty-Babli collected two and a half lakh rupees, case filed
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की एक महिला ने नगर कोतवाली में कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पास रहने वाले तथाकथित न्यूज चैनल के पत्रकार पर धोखाधड़ी, मारपीट, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार दहिलामऊ मोहल्ले में अस्थाई कार्यालय बनाकर आरोपी राहुल व उसकी पत्नी साधना ने अपने को न्यूज चैनल का प्रदेश प्रभारी बताया था। जिले में न्यूज चैनल का ब्यूरो चीफ बनाने का दावा कर 18 दिसंबर 2022 से लेकर 19 फरवरी तक पीड़िता से आरोपी राहुल ने ढाई लाख रुपए लिए। अप्रैल माह से पीड़िता को प्रत्येक माह एक लाख बीस हजार रुपए वेतन दिलाने का दावा भी किया था। पीड़िता को अप्रैल माह में वेतन नहीं मिला तो उसने आरोपियों से रुपए वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पीड़िता को पीटकर छेड़खानी कर धमकाया। मामले की शिकायत को संज्ञान में लेकर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल व उसकी पत्नी साधना पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इधर, दूसरे मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा पूरे नरसिंहभान निवासी अशोक मौर्य ने मुनेश्वर, राजेश, तारा देवी, रामबहादुर, अंकित सिंह, कैश मोहम्मद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता की बैनामा जमीन में आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसी दूसरे को जमीन का बैनामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed