फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In Shivdhamas, the huge crew of kawar

शिवधामों में कांवडिय़ों का रेला, हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय

Sun, 04 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
In Shivdhamas, the huge crew of kawar
जामताली कमलेश्वर नाथ धाम से संगम प्रयागराज गंगा जल लेने के लिए रवाना होते कांवड़िये। - फोटो : PRATAPGARH
सावन के तीसरे शनिवार को शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बेलखरनाथधाम और भयहरणनाथ धाम में सुबह से ही जल लेकर पहुंचने वाले कांवड़ियों का प्रारंभ हुआ सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। संगम से जल लेकर आने वाले कांवड़िए हर-हर, बम-बम के जयघोष से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा। भारी भीड़ को देखते हुए सीओ, एसडीएम ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। इधर जगेशरगंज और जामताली से बड़ी संख्या में कांवडिए संगम से जल लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सावन के तीसरे शनिवार को बेलखरनाथ शिवधाम पर जलाभिषेक का कार्यक्रम भोर के तीन बजे से प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़ियों की लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि शिवधाम पर पानी की दिक्कत बनी हुई है, शनिवार को केवल एक टैंकर पानी आने से भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मंदिर परिसर में दिनभर रुद्राभिषेक होता रहा। ओम नम: शिवाय की धुन परिसर में गूंजती रही। टोली में आने वाले कांवडिए हर-हर, बम -बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

इधर बाबा प्राणेश्वरनाथ को जलाभिषेक के लिए शनिवार को संड़ारी कांवडिए संघ जल भरने के लिए डीजे की धुन पर थिरकते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों का जगह-जगह रोककर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा गांव बोल बम के नारे से गूंज उठा। इस मौके पर शिव विशाल, लकी तिवारी, पंकज, विजय मोहन, अजय तिवारी, विपिन तिवारी, सुमित पांडेय, हरी मोहन, संदीप, प्रभाकर नाथ, गोल्लेनाथ, अनिकेत, भाईलाल, शिवम, हीरालाल, बब्बू, अंकित, प्रशांत, सुरेश पांडेय आदि शामिल थे। इधर जगेशरगंज के गोबरी स्थित काली मंदिर से बाबा बैजनाथधाम रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भक्तों के अरुण कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्यम सोनी, अशोक पांडेय, आयुष, शिवम, संतोष सिंह, दीपक, अनूप सिंह प्रमुख मौजूद रहे।

जगेशरगंज बाजार से बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक को रवाना होते कांवड़िये।

जगेशरगंज बाजार से बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक को रवाना होते कांवड़िये।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed