प्रतापगढ़ : मासूम बच्ची के साथ युवक ने की दरिंदगी, हालत गंभीर
- पांच साल की सहेली से भी दुष्कर्म करने का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना के चलते गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना के चलते गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली के एक गांव में आम देने के बहाने एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे ने उसके साथ रही पांच साल की सहेली के साथ भी रेप का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की शाम सात व पांच साल की दो बच्चियां बाग में खेल रही थीं। पुलिस के अनुसार, इस दौरान गांव का ही एक युवक बाग में पहुंचा। वह आम देने के बहाने दोनों बच्चियों को अपने घर ले गया। आरोपी युवक की पत्नी मायके गई थी और घर में कोई नहीं था। युवक ने पहले सात साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसकी उसकी पांच साल की सहेली से रेप का प्रयास किया। इस दौरान वह चीखने लगी। आसपास के लोगों के आ जाने के भय से आरोपी युवक ने दोनों बच्चियों को छोड़ दिया।