{"_id":"64f8981b98692cc5bb07f04b","slug":"in-laws-only-after-eight-months-of-marriage-expelled-the-married-woman-for-dowry-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-215127-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: निकाह के आठ माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: निकाह के आठ माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को निकाला
Wed, 06 Sep 2023 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
सास, ससुर, पति तथा ननद के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। निकाह के महज आठ माह के भीतर ही ससुराल के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के रायपुर निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी रेशमा बानो का विवाह लगभग 8 महीना पहले इरशाद निवासी पुरानी बाजार मछली शहर जौनपुर से किया था।
शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही घर बनवाने के लिए दो लाख मांगने को लेकर उसकी बेटी को ससुराल के लोग उकसाते रहे। जब उसने यह कहा कि उसके पिता की हैसियत नहीं है तो ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर सास, ससुर, पति तथा ननद के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की तहरीर दी है। कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। ससुराली जनों को बुलाया गया है, कार्रवाई की जाएगी। संवाद