फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In broad daylight, masked miscreants robbed a gold merchant of jewellery worth lakhs at gunpoint

Pratapgarh : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों लाखों के आभूषण लूटे, मचा हड़कंप

Mon, 06 Oct 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 07:33 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सोना चांदी के व्यवसायी रविंद्र सोनी अपनी बाइक से अपराह्न दो बजे के बाद बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के अजैका गांव के समीप पहुंचा उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार नकाब पोश तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे गिरा दिया।

विज्ञापन
In broad daylight, masked miscreants robbed a gold merchant of jewellery worth lakhs at gunpoint
सराफ से लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सोना चांदी के व्यवसायी रविंद्र सोनी अपनी बाइक से अपराह्न दो बजे के बाद बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के अजैका गांव के समीप पहुंचा उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार नकाब पोश तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे गिरा दिया। तमंचा सटा कर चाबी छीनकर डिग्गी का ताला खोलकर सोने चांदी से भरे आभूषण के बैग को लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


भुक्तभोगी रविंद्र सोनी ने बताया कि वह फेरी के दौरान लोगों की मांग पर ग्राहकों  को सोने चांदी के सामन बेच कर अपना जीविकोपार्जन करता है। वह ग्राहकों के यहां अपने बैग में रखे चांदी के पायल आदि के साथ सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, नाक की कील समेत तकरीबन दो ढाई लाख रुपए के आभूषण रखा था। जिसको नकाबपोश बदमाश लूट कर भाग निकले। घटना स्थल पर चौकी पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद अपने मातहतों को जांच पड़ताल का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


लूट से डरा सहमा रहा व्यवसायी

स्वर्ण व्यवसायी का पुलिस से कहना था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी चौकी पुलिस द्वारा चार पांच घंटों से बेवजह परेशान किया जा रहा है। तमाम तरह की पूछताछ से वह अजीज आ चुका है। उसका कहना है कि मेरा तो अब कुछ लुट गया, अब तो मन कहता है कि इनसे कुछ कहना ही बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed