फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If you want to get tested, come to CHC, eat stumbling blocks for treatment

जांच करानी हो तो सीएचसी आएं, उपचार के लिए ठोकरें खाएं

Wed, 05 Oct 2022 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

जिले में डेंगू की बीमारी का दायरा दिनों दिन बढ़ता जा हा है।जबकि दिनों दिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।महकमा किसी प्रकार की न तो दवा का छिड़काव करा रहा है और न ही फागिंग की ओर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन
If you want to get tested, come to CHC, eat stumbling blocks for treatment

विस्तार

जिले में डेंगू की बीमारी का दायरा दिनों दिन बढ़ता जा हा है। जिले में 24 घंटे के भीतर पांच और डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर है। सीएचसी में सिर्फ डेंगू की जांच की सुविधा है, उपचार के लिए मरीज दर-दर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के साथ ही 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू जांच की व्यवस्था शुरू की गई है। मगर मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक वार्ड तक तैयार नहीं कराए जा सके। जबकि दिनों दिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में हुई जांचों में छह लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है, जिससे जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। वहीं बीमारी की चपेट में आकर पांच लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले डेंगू से नजियापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। दो दिनों पूर्व चिलबिला के एक युवक की जान चली गई थी। इसके अलावा डेंगू की चपेट में आकर आसपुर देवसरा के युवक, पट्टी के बालक और एक शिक्षक की जान जा चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमारी से प्रभावित गांवों में लोगों की जांच कराकर बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रही है।
मंगलवार को नजियापुर निवासी बुखार पीड़िता पायल (22) की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेजते हुए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी। दो दिन पूर्व प्रयागराज से आई डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट में अमरगढ़ में दो, बाघराय में दो और मानधाता में एक डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।
महकमा किसी प्रकार की न तो दवा का छिड़काव करा रहा है और न ही फागिंग की ओर ध्यान दे रहा है। जिले के नर्सिंग होम में भी डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। मगर स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट जांच रिपोर्ट को डेंगू पॉजिटिव मानने को तैयार नहीं है।

डॉक्टर इलाज को तैयार हैं। मगर मरीज हायर सेंटर भागते हैं। नर्सिंग होम में किसकी डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आ रही है। इससे विभाग को कोई लेना देना नहीं। यदि सरकारी अस्पताल में जांच में संक्रमित मिल रहे हैं तो मरीजों के घर पर जांच कराने के साथ ही वहां संक्रमण से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। डॉक्टर सीपी शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed