{"_id":"671543b15736616bcf011be3","slug":"if-you-dig-a-pit-water-will-also-come-just-wait-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-126868-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गड्ढा खोदा है तो पानी भी आएगा... बस इंतजार करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गड्ढा खोदा है तो पानी भी आएगा... बस इंतजार करिए
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की शुरुआत इसलिए की गई ताकि सुदूर गांवों तक शुद्ध पानी पहुंचाया जा सके। लेकिन, जिन गांवों में यह योजना अमल में लाई जा रही है वहां कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच महीने पहले जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा, कुछ जगह पाइप भी डाली लेकिन गड्ढे को भरा नहीं। यह भी कहा कि इंतजार में है कि कब इस योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचेगा।
ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अब ग्राम्य विकास विभाग जांच कराएगा। बीडीओ हकीकत देखने के बाद जिला विकास अधिकारी को अपनी रिपोर्ट देंगे। जांच के पहले चरण में छह ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार का दावा है कि योजना के तहत 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि हकीकत इससे कोसों दूर है। पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे नहीं भरे गए। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला विकास अधिकारी से सप्ताह भर के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
डीडीओ कृष्ण कुमार ने छह ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के पूरे हो चुके कार्यों के सत्यापन का निर्देश दिया है। इसके बाद दूसरे गांवों की हकीकत देखने के लिए टीम जाएगी।
कहीं बिखरी है पाइप तो कहीं गड्ढे बने हैं जानलेवा
0 लालागंज के अझारा गांव में पानी की टंकी बना दी गई है, लेकिन निर्माण के 15 दिन बाद ही टंकी के नीचे की फर्श बैठने लगी। जिससे पानी की टंकी के गिरने का खतरा बना हुआ है। पाइप लाइन इधर-उधर बिछाकर खुली छोड़ दी गई है। सड़क भी खोदाई के कारण बदहाल हो गई है। करीब छह माह से कार्य अधूरा छोड़कर जिम्मेदार गायब हैं।
0 अंतू के गोबरी से सराय महिमा इलाके में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। गड्ढों को खोदकर भरा नहीं गया। सड़क पर मिट्टी पड़ी है। लोगों को योजना का लाभ तक नहीं मिल सका। बल्कि राहगीरों की राह कठिन हो गई। उन्हें गड्ढे भरी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। जिस वजह से 12 से अधिक गांव के लोग प्रभावित हैं।
0 रानीगंज तहसील क्षेत्र के बीरापुर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बेतरतीब खोदे गए गड्ढों से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।