फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   if u puchage silver coin be carefull

संभलकर खरीदें चांदी के पुराने सिक्के

Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 25 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
if u puchage silver coin be carefull
चांदी के सिक्कों पर पुरातत्व विभाग ने दी खास जानकारी - फोटो : Getty
इस बार धनतेरस या दीपावली पर अगर चांदी के पुराने सिक्के खरीदने की सोच रहे हों तो सावधानी बरतें। महारानी विक्टोरिया और किंग जार्ज वाले सिक्के बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं। कुछ ही दुकानों पर यह मौजूद हैं। उधर नकली सिक्कों की बाजार में भरमार है। शहर के मार्केट में पुराने सिक्कों की कीमत 1350 से 1450 रुपये के बीच है, वह भी मुश्किल से उपलब्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल दीपावली पर असली चांदी के सिक्के पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा रखकर पूजा करने की मान्यता है। लोग इसलिए पुराने सिक्के खरीदने की ज्यादा कोशिश करते हैं। धनतेरस और दीपावली पर इन सिक्कों की मांग भी बढ़ जाती है। मांग की अपेक्षा आपूर्ति कम होने के कारण इन सिक्कों की कीमत भी सराफ अपने ढंग से तय करते हैं। चूंकि महारानी विक्टोरिया के सिक्के सन 1901 और किंग जार्ज के सिक्के सन 1919 के हैं। इसलिए लोगों को विश्वास है कि यह असली चांदी के सिक्के हैं। मगर धनतेरस और दीपावली पर इन सिक्कों की मांग अधिक होने के कारण ज्यादातर सराफ हूबहू नकली सिक्के बाजार में उतार देते हैं।
विज्ञापन


पहचान न होने के कारण ग्राहक इनके जाल में फंस जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ दुकानदारों ने बताया कि बाजार में जितने सिक्कों की मांग होती है उतने उपलब्ध ही नहीं होते। आम आदमी खरीदने के बाद फिर उसे बाजार में वापस नहीं करता। इसलिए पुराने सिक्के बाजार में कहां से इतनी मात्रा में आएंगे कि लोगों की मांग पूरी की जा सके। इसलिए नकली सिक्के बाजार में धड़ल्ले से बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली सिक्कों की इस तरह करें पहचान
n    चांदी के असली सिक्के दिखने में कुछ धुंधले होते हैं। इन पर लिखे अक्षर भी छोटे होते हैं लेकिन पढ़ने में स्पष्ट रहते हैं। इनकी आवाज खनकदार होती है।
n    महारानी विक्टोरिया के सिक्कों पर महारानी के चेहरे के चारों ओर वीआईसीटीओआरआईए-ईएमपीआरईएसएस लिखा होता है जबकि दूसरी ओर वन रूपी और 1901 लिखा होता है। कुछ सिक्कों में उर्दू में भी एक रुपये लिखा होता है।

n    किंग जार्ज के सिक्कों में चेहरे के चारों ओर जीईओआरजीईवी-ईएमपीईआरओआर लिखा होता है जबकि दूसरी ओर वन रूपी इंडिया 1919 लिखा होता है।

महारानी विक्टोरिया काल के सिक्के बाजार से लगभग खत्म हो चुके हैं। लिहाजा डुप्लीकेट सिक्के तैयार किए गए हैं जो विक्टोरिया काल के सिक्कों से ज्यादा आकर्षक हैं। उन्हें चांदी के वजन के हिसाब से बेचा जा रहा है। अब तो लक्ष्मी गणेश के सिक्के प्रचलन में आ गए हैं।
प्रहलाद खंडेलवाल, ज्वैलर्स, श्याम बिहारी गली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed