फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   if ration card is not then you can get ration by aadhar card

राशनकार्ड नहीं है तो आधारकार्ड से मिलेगा राशन

Tue, 07 Apr 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
if ration card is not then you can get ration by  aadhar card
शहर और गांव के उन लोगों को भी अब राशन मिलेगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वह अपना आधार कार्ड दिखाकर कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं। एक आधार कार्ड पर पांच किग्रा राशन मिलेगा। लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष खाने-पीने की उत्पन्न हुई समस्या को देखते हुए विभागीय अफसरों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

सूबे में 21 दिन के लागू लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष खाने-पीने का संकट गहरा गया है। जिले के 4,48,482 पात्र गृहस्थी और 74,079 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन तो मिल रहा है, मगर गांव के कुछ गरीब लोग ऐसेे हैं, जो प्रधान और कोटेदारों की गुटबाजी के चलते पिस रहे हैं। इन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने फैसला लिया है कि जो वास्तव में गरीब हैं, और उनका राशन कार्ड नहीं बना है। कोटेदार ऐेसे लोगों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और फोटो एकत्रित करके पूर्ति निरीक्षक को देेंगे और वह राशन कार्ड बनवाएंगे। 15 अप्रैल से दूसरे चरण में होने वाले राशन वितरण में उन्हें भी एक आधार कार्ड पर पांच किग्रा राशन दिया जाएगा। इसमें तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक प्रॉक्सी (टोकन विधि) से राशन का वितरण किया जाता था। मगर कोटेदारों के खेल पर रोक लगाने के लिए बगैर अंगूठा लगाए राशन वितरण पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इससे कोटेदारों की चोरी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों का नेवाला हजम करने वाले जिले के चार कोटेदारों पर मुकदमा हो चुका है। मानधाता विकास खंड के खजोहरी के कोटेदार प्रमोद कुमार सिंह, शिवगढ़ विकास खंड के जयरामपुर गांव के कमलेश कुमार पटेल, पट्टी के गहरीचक के कोटेदार श्री प्रकाश मिश्र, कुंडा के कंदई के कोटेदार रामचंद्र के अनियमितता बरतने पर मुकदमा हो चुका है।

जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, और वह पात्र हैं, ऐेसे लोगों से अभिलेख लेकर राशन कार्ड बनाया जाएगा। अगले चरण में राशन वितरण होने पर उन्हे भी राशन दिया जाएगा। सुनील कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed