{"_id":"594ebb8d4f1c1bcc4e8b4660","slug":"idgab-ready-for-istqbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तकबाल के लिए तैयार हुए ईदगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तकबाल के लिए तैयार हुए ईदगाह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार से शुरू हो सकता है पहला रोजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह लोगों के इस्तकबाल के लिए तैयार कर दिए गए हैं। ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात करेगा। सभी एसडीएम व सर्किल अफसर आला अधिकारियों को बराबर जानकारी देते रहेंगे।
पाक रमजान माह बीतने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। यदि 29 का चांद दिखता है तो 26 जून को ईद होगी और 30 को चांद दिखाई पड़ेगा तो ईद की नमाज 27 को ईदगाहों के साथ ही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अदा कराई जाएगी। एक माह तक रोजा रखने के बाद रब की बारगाह में सजदा करने के लिए लोग ईदगाह पहुंचेंगे। इसके लिए भुलियापुर स्थित ईदगाह को पूरी तरह साफ सुथरा करने के साथ ही अन्य सहूलियत पूरी करने के लिए अंतिम दौर में कार्य जारी है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव, सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने ईदगाह व आने जाने वाले रास्तों को देखा। ईदगाह में सफाई का काम शनिवार को पूरा हो गया। रास्तों की सफाई रविवार को होगी। सदर बाजार के करीब रास्ते में लोगोें के घरों का गंदा पानी बह रहा है। जिसकी तत्काल व्यवस्था का निर्देश दिया।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के ईदगाह लोगों के इस्तकबाल के लिए तैयार हैं। जिम्मेदार लोगों ने रंगाई पुताई व साफ सफाई करा दी है। इसके अलावा जिन जामा मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कराई जानी है। वहां भी मुकम्मल व्यवस्था का इंतजाम कर लिया गया है। ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं। जो किसी भी अप्रिय वारदात को रोकने का यथासंभव प्रयास करेंगे और आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराएंगे। इसके अलावा थानेदार क्षेत्र में चक्रमण करते रहेंगे। जहां भी पूर्व में घटनाएं हुई हैं और सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। ऐसे स्थानों पर पहले से ही पुलिस बल तैनात किया जाए। ताकि अप्रिय वारदात न हो सके।