फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   I didn't know that people here kill people by inviting them to weddings.

Pratapgarh News: नहीं पता था, शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
I didn't know that people here kill people by inviting them to weddings.
शादी का निमंत्रण मिलने पर सभी के साथ पंजाब से आया था। नहीं पता था कि शादी में बुलाकर यहां के लोग मार डालते हैं। यह कहते हुए विशाल फफक पड़ा और शादी में हुई पूरी घटना बताई। चकौड़िया में शादी के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद हुए हमले में विशाल घायल है।
विज्ञापन

विशाल हमले में मारे गए इंद्रप्रीत सिंह उर्फ इंद्रजीत का साला और पवनदीप का मित्र है।विशाल ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए वह अपने बहनोई, बहन व मित्र के साथ आकर बहुत खुश था। लेकिन नशे में धुत लोगों ने डांस के दौरान ही विवाद शुरू कर दिया। उसके बहनोई इंद्रप्रीत की सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर डांस के दौरान मारा।
विज्ञापन

इसके बाद जब वह लोग बारात से लौटने लगे तो नशे में धुत पंद्रह बीस लोगों ने रास्ते में रोक लिया और खेत में लगे डंडे से दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। वह लोग रहम की भीख मांगते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन हमलावर सड़क पर गिराकर डंडे से पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह लोग लहूलुहान होकर बेदम हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर जालंधर से मृतक इंद्रप्रीत के परिजन मॉर्चरी पहुंचे। शव देखते ही वे रोने-बिलखने लगे।
पुलिस के पहरे में पूरी हुईं शादी की रस्में
द्वारचार के बाद वर व कन्या पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गए थे। इसी बीच विवाद के बाद दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर अधिकतर बराती भाग निकले। घर पर दूल्हा व उसके परिजन और कन्या पक्ष के परिजन व रिश्तेदार ही बचे थे। पहले तो शादी पर ही खतरा मंडराने लगा। बाद में लोगों ने किसी तरह पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराईं और विदाई हुई।



अफरातफरी के बीच पैदल भागे बराती
कोतवाली के चकौड़िया में शादी समारोह के दौरान दो लोगों की हत्या की खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने पर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। रात नौ बजे से शुरू हुआ विवाद एक बजे तक चला। बाहर से आए दो मेहमानों की हत्या की खबर मिलते ही बराती पैदल ही भागे। कन्या पक्ष के आसपास के लोग भी अपने घरों में जाकर छिप गए। आधे से अधिक लोग तो बिना खाना खाए ही रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed