फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   husband killed his wife by slitting her throat with a sharp weapon, tried to kill himself

प्रतापगढ : सनकी पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर की हत्या, खुद भी जान देने का किया प्रयास

Thu, 09 Feb 2023 10:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 10:59 AM IST
सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव निवासी आभा उर्फ सावित्री मिश्रा (46) पत्नी विनोद कुमार मिश्रा अपने मायके में रहती थी। मृतका के दो पुत्र दीपेंद्र मिश्रा (25) और अरविंद (22) हैं।

विज्ञापन
husband killed his wife by slitting her throat with a sharp weapon, tried to kill himself
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपत्ति विवाद को लेकर पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। खुद के हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। तब तक परिजनों की नजर पड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव की है। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध दिखा।

विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली गांव निवासी आभा उर्फ सावित्री मिश्रा (46) पत्नी विनोद कुमार मिश्रा अपने मायके में रहती थी। मृतका के दो पुत्र दीपेंद्र मिश्रा (25) और अरविंद (22) हैं। बीते जुलाई माह में मृतका के पिता घनश्याम तिवारी तथा माता द्रौपदी ने अपने बड़े नाती दीपेंद्र के नाम अपनी ढाई बीघा जमीन बैनामा कर दी थी, जिसके कारण मृतका के पति विनोद कुमार नाराज रहते थे। उनका कहना था कि मेरे दो पुत्र हैं तो एक को ही पूरी जमीन क्यों बैनामा कर दी गई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किंधौली में ससुराल में रह रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बांके से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में ब्लेड से अपने हाथ की नस काटने के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल से बांका तथा ब्लेड भी बरामद किया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुशवापुर निवासी विनोद मिश्रा अपनी ससुराल किंधौली में नेवासे पर पत्नी आभा उर्फ सावित्री मिश्रा (45) तथा बच्चों के साथ रहता था। कई दिन पहले विनोद के ससुर घनश्याम ने अपने नाती दीपेंद्र के नाम ढाई बीघे जमीन वरासत कर दी।

इस पर खुश होने के बजाय विनोद नाराज रहने लगा। उसका कहना था कि छोटे बेटे अरविंद को भी कुछ हिस्सा मिलना चाहिए था। इसे लेकर घर में एक-दो बार मारपीट भी हुई। दिनोंदिन कलह बढ़ती ही जा रही थी। विनोद घर में खाना भी नहीं खा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात वह ई-रिक्शा लेकर घर लौटा और भीतर जाकर सो गया। घर में आभा थी जबकि सास-ससुर बाहर सो रहे थे। आधी रात को विनोद ने सो रही पत्नी आभा उर्फ सावित्री पर चापड़ से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। विनोद ने खुद भी जान देने की कोशिश की। पहले हाथ की नस काट ली, फिर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश भी की।

बृहस्पतिवार की सुबह बेटी - दामाद के बाहर न निकलने पर द्रौपदी कमरे की ओर गई। वह भीतर का नजारा देख दंग रह गई। उसके शोर मचाने पर परिजनों के साथ आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कमरे में आभा खून से लथपथ तथा विनोद मरणासन्न पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से परिजन विनोद को घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी ले गए। डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 

प्रथमदृष्टया छानबीन में विनोद की ओर से बांके से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतारने की बात सामने आई है। उसने खुदकुशी की भी कोशिश की है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - रामसूरत सोनकर, सीओ लालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed