फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband forced his wife to marry him after she insisted on living with her lover

थाने के बाहर तीन घंटे पंचायत: प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला, अंत में पति ने करा दी दोनों की शादी

Sun, 18 Jan 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 11:30 PM IST
सार

पत्नी के प्रेमी के साथ रहने की जिद के आगे एक युवक इतना हताश हो गया कि उसने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से मंदिर में करा दी। यह मामला आसपुर देवसरा इलाके के रमगढ़ा क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Husband forced his wife to marry him after she insisted on living with her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पत्नी के प्रेमी संग रहने की जिद से हारे एक युवक ने खुद उसकी शादी मंदिर में करा दी। शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने के दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। थाने के बाहर दोनों पक्षों में पंचायत हुई फिर भी बात नहीं बनी।

विज्ञापन


आसपुर देवसरा इलाके के रमगढ़ा क्षेत्र के युवक की शादी वर्ष 2016 में जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। युवक के अनुसार, वह पत्नी की हरकतों से तंग आ चुका था। उनके बीच अलगाव का वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। अप्रैल 2025 में मायके वाले उसे अपने साथ मुंबई ले गए।
विज्ञापन


इस बीच युवक के एक रिश्तेदार के साथ ट्रक पर खलासी का काम करने वाले युवक ने इंस्टाग्राम से विवाहिता का मोबाइल फोन नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी। वह उससे मिलने मुंबई भी गया। करीब बीस दिन पहले मायके वाले विवाहिता को उसकी ससुराल रमगढ़ा छोड़ गए। शनिवार की रात प्रेमी युवक उससे मिलने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि विवाहिता ने उसे कपड़े का थैला पकड़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। बीते रविवार को प्रेमी के परिजन थाने पहुंचे। युवक भी अपनी पत्नी व दो बेटों को लेकर पहुंचा।


करीब तीन घंटे तक थाने के बाहर पंचायत चली, लेकिन विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में युवक ने खुद अमरगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि विवाहिता बालिग है। उस पर कोई जोर नहीं दिया जा सकता था। परिवार वालों के अलावा आसपास के संभ्रांत लोग पंचायत में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed