फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband dies by consuming poison after not coming with his wife

पत्नी के साथ न आने पर पति ने जहर खाकर दी जान

Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Husband dies by consuming poison after not coming with his wife
पत्नी के साथ घर न जाने से क्षुब्ध पति ने जहर खाकर जान दे दी। उसे लेकर जिला अस्पताल आया साला शव छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे और पत्नी समेत ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गौरी का पुरवा पूरे माधव निवासी राघवेंद्र तिवारी (26) पुत्र अशोक तिवारी की शादी कोहड़ौर थाना क्षेत्र के करिस्ता की रहने वाली महिमा उर्फ रानी के साथ हुई थी। तबियत खराब होने के चलते अपनी मासूम बेटी के साथ महिमा अपने मायके करिस्ता गई थी। मंगलवार को उसे घर लाने के लिए राघवेंद्र तिवारी करिस्ता गांव पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शाम को उसने पत्नी महिमा से घर चलने के लिए कहा। इस पर वह अल्ट्रासाउंड कराने के बाद घर चलने की बात कहने लगी। यह सुन राघवेंद्र जान देने की धमकी देने लगा। सभी उसकी बात को मजाक समझते रहे। रात करीब 11 बजे अचानक राघवेंद्र की तबियत खराब होने लगी। आनन-फानन में उसका साला मनमोहन मिश्रा उसे जिला अस्पताल लेकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही मनमोहन रोने लगा और कुछ देर में भयभीत होकर अस्पताल से भाग निकला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घरवाले भी सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। वे ससुराल वालों पर राघवेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर कोतवाल ने बताया कि परिजन पत्नी समेत उसके ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे रहे थे। चूंकि घटनास्थल कोहड़ौर था। इसलिए उन लोगों को वहां भेज दिया गया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed