फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband and wife who broke up agreed to live together after a year

Pratapgarh News: संबंध तोड़ने वाले पति-पत्नी एक साल बाद साथ जीवन बिताने को हुए राजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife who broke up agreed to live together after a year
सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन की कसम खाने वाले पति-पत्नी मामूली बात पर अलग रहने का निश्चय कर लिए। लगभग एक वर्ष बाद महिला सहायता प्रकोष्ठ में चले मुकदमे के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर साथ जीने-मरने के लिए राजी हो गए। हालांकि पति-पत्नी की काउंसलिंग करके चार परिवारों की विदाई कराई गई।
विज्ञापन




महिला सहायता प्रकोष्ठ में थाना मानधाता की प्रीति पटेल और थाना बाघराय के रोहित पटेल का विवाद चल रहा था। एक वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। छोटी -छोटी बातों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई। मतभेद अधिक बढ़ने पर दोनों ने अलग -अलग रहने का फैसला ले लिया। दहेज में मिले सामान का लेनदेन भी दोनों पक्ष कर चुके थे। महिला प्रकोष्ठ में मामला आने पर काउंसलर डॉ.पीयूष कांत शर्मा और श्रद्धा सिंह ने दोनों पक्ष को एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया और बृहस्पतिवार को विदाई कराया। इसके साथ ही थाना उदयपुर की गुंजन सरोज, देवेंद्र सरोज थाना अंतू के साथ, ऊंचाहार रायबरेली की शकुंतला की संग्रामगढ़ के संतलाल के साथ, मानधाता के ज्योति की नगर कोतवाली के राजमणि के साथ विदाई कराई गई। इस मौके पर प्रभारी नमिता सिंह, नमिता पांडेय, आरक्षी सितारा कुशवाहा, रानू मिश्रा, संगीता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed