{"_id":"5d3757e38ebc3e6ca302b2dc","slug":"hundreds-of-villages-get-relief-from-power-crisis-pratapgarh-news-ald250261634","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों गांवों को मिली बिजली संकट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों गांवों को मिली बिजली संकट से मिलेगी निजात
विज्ञापन
electricity
सैकड़ों गांवों को मिली बिजली संकट से मिलेगी निजात
तीन करोड़ से पूरे हिरावन गांव में बनेगा विद्युत उपकेंद्र जमीन चिह्नित, बजट भी अवमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रानीगंज क्षेत्र के पूरे हिरावन में जल्द ही नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए 3.10 करोड़ का बजट अवमुक्त हो चुका है। विभाग की मानें तो इससे करीब 100 गांवों को बिजली संकट से निजात मिलेगी।
रानीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था आए दिन ठप हो जाती है। कभी तार टूटने से, कभी ब्रेक डाउन तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकने से। दरअसल, विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता से अधिक लोड है। उपकेंद्र पर कनेक्शन का अधिक लोड है। इसका एरिया भी अधिक है। सबसे ज्याद दिक्कत गर्मी व बारिश के दिनों में होती है। उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। उपभोक्ताओं के लिए बिजली अव्यवस्था सिरदर्द बनी हुई है। अब रानीगंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही उन्हेें लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। रानीगंज उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए जल्द ही जल्द ही एक नए उपकेंद्र का निर्माण होगा। विभाग की मानें तो यह उपकेंद्र पूरेहिरावन में बनेगा। शासन से 3.10 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। उपकेंद्र निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुका है। विभाग की मानें तो जल्द ही उपकेंद्र का निर्माण शुरू होगा। एक्सईएन रानीगंज अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे हिरावन में उपकेंद्र का निर्माण होगा। सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
50 गांवों को नए उपकेंद्र से होगी आपूर्ति
पूरे हिरावन में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होने से रानीगंज उपकेंद्र का लोड कम हो जाएगा। मौजूद समय में रानीगंज उपकेंद्र से जुड़े 50 गांवों की बिजली नए उपकेंद्र से आपूर्ति की जाएगी। इससे काफी राहत हो जाएगी। आपूर्ति व्यवस्था में भी काफी सुधार होगा।