{"_id":"6684788262b64422e107b3b6","slug":"humidity-continues-waiting-for-rain-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-119916-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: उमस बरकरार, बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: उमस बरकरार, बारिश का इंतजार
Wed, 03 Jul 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
जिले में अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। जिलेभर में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान कम होने के बाद भी लोग उमस से परेशान रहे। पछुआ हवाओं के चलने और आसमान में छाए बादलों के चलते रात में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी है।
सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 एवं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर बाद पछुआ हवाओं के चलने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं अच्छी बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम गति से पछुआ हवा चलेगी। जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।