फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hugr gathering in temples in budhwa mangal

लगे भक्तराज के जयकारे, दर्शन- पूजन को उमड़ी रही भीड़

Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
hugr gathering in temples in budhwa mangal
सावन के तीसरे मंगलवार बुढ़वा मंगल पर भक्तराज हनुमान का विधि- विधान से पूजन- अर्चन हुआ। हनुमान मंदिरों में दर्शन- पूजन को लेकर भक्तों ने भीड़ लगी रही। तुलसी की माला व लड्डू का प्रसाद अर्पित कर भक्तों ने मत्था टेका। जगह- जगह भंडारे का आयोजन हुआ। शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शहर के टक्करगंज व ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह विधि- विधान से हनुमान जी का पूजन हुआ। इसके बाद दर्शन- पूजन का दौर शुरू हुआ। मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को ट्रेजरी चौराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का प्रसाद लेने को श्रद्धाुलओं की भीड़ लगी रही। बेलखरनाथ धाम पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में खूजीकला ने गंगागंज पर रोमांचक जीत दर्ज की। लंबी कूद में सत्यम सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर लकी सिंह रहे। ऊंची कूद में कप्तान सिंह प्रथम, लकी सिंह दूसरे स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सच्चा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर मनोज ब्रह्मचारी द्वारा किया गया। धाम परिसर में संकीर्तन का भी आयोजन हुआ। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed