फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hotel operators should get NOC and get registered within a month: DM

एक माह में एनओसी लेकर पंजीकरण कराएं होटल संचालक : डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hotel operators should get NOC and get registered within a month: DM
होटल संचालकों को एक माह में पंजीकरण कराकर एनओसी लेने का आदेश डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दिया। डीएम ने कहा कि एक माह तक अधिकारी होटलों पर छापेमारी नहीं करेंगे। पंजीकरण और एनओसी प्रक्रिया में होटल संचालकों का सहयोग करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भंगवा चुंगी के समीप स्थित होटल ग्रैंड पैलेस में युवती से ब्लैकमेलिंग करने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीट दिया था। युवक का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। घटना के बाद डीएम के आदेश पर होटल ग्रैंड पैलेस का निरीक्षण एसडीएम सदर नैंसी सिंह ने किया। होटल के आवश्यक कागजात और सीसीटीवी कैमरा न लगा होने के कारण एसडीएम ने होटल सील कर दिया।
विज्ञापन

अगले दिन भंगवा चुंगी स्थित कान्हा लॉज और श्यामा लॉज को भी एसडीएम ने सील कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से होटल संचालकों में खलबली मच गई। शनिवार को डीएम ने कैंप कार्यालय में होटल संचालकों के साथ बैठक की। एक माह में अग्निशमन सहित दूसरे विभागों से एनओसी लेने के साथ पंजीकरण कराने का मौका होटल संचालकों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वाले संचालकों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीआरओ अजय तिवारी, ईओ राकेश कुमार, सीओ सिटी शिव नारायण वैश के साथ होटल, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाउस व मैरिज हॉल संचालक मौजूद रहे।

होटल संचालक बनाएंगे एसोसिएशन
होटल सील करने की कार्रवाई से जागे संचालकों ने अब एसोसिएशन बनाने की तैयारी की है। जल्द ही संगठन को तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। किसी तरह की समस्या होने पर एसोसिएशन एकजुटता दिखाते हुए विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed